संदेश

द बॉडी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म द बॉडी की समीक्षा

चित्र
आत्मा नहीं है इस बॉडी में राजीव रंजन निर्देशक: जीतू जोसेफ कलाकार: ऋषि कपूर , इमरान हाशमी , शोभिता धुलिपाला , वेदिका कुमार , रुखसार रहमान 2 स्टार जब किसी फिल्म को ‘ सस्पेंस थ्रिलर ’ कह कर प्रचारित किया जाता है , तो दर्शकों के मन में एक रोमांच का भाव पैदा होता है। उन्हें लगता है , फिल्म देख कर बदन में कुछ सिहरन होगी , कभी कोई दृश्य चौंका देगा और क्लाइमैक्स में कुछ ऐसा होगा कि हैरान रह जाएंगे। पिछले दिनों आई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की ‘ बदला ’ ऐसी ही फिल्म थी। इस हफ्ते रिलीज हुई ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की ‘ द बॉडी ’ को जीतू जोसेफ ने सस्पेंस थ्रिलर के रूप में बनाने की कोशिश की है। लेकिन 100 मिनट की फिल्म में बस एक ही बात काबिले-तारीफ है , इसकी कम लंबाई। एक सफल बिजनसवूमन है माया (शोभिता धुलिपाला) , उसे एक प्रोफेसर अजय पुरी (इमरान हाशमी) से प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं। माया अपने पति अजय को टूट कर प्यार करती है , लेकिन वह माया की कंपनी का काम संभालने में ज्यादा व्यस्त रहता है। बाद में माया को लगता है कि अजय ने उससे पैसों के लालच में शादी की है। उधर अजय का अफ...