संदेश

Shabana Azmi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘मी रक्सम’ की समीक्षा

चित्र
कला के बंटवारे के खिलाफ खड़ी फिल्म राजीव रंजन निर्देशक : बाबा आजमी कलाकार: नसीरुद्दीन शाह ,  दानिश हुसैन ,  श्रद्धा कौल ,  राकेश चतुर्वेदी ओम ,  अदिति सुबेदी ,  सुदीप्ता सिंह ,  कौस्तुभ शुक्ला ,  फारुक जफर तीन स्टार जा हिद-ए-तंग नजर ने काफिर जाना मुझे काफिर ये समझता है मुसलमां हूं मैं।’ जो भी लोग धार्मिक रुढ़ियों को तोड़ अलग लीक बनाने की कोशिश करते हैं ,  उन्हें अपने समाज की नाराजगी तो झेलनी ही पड़ती है ,  दूसरे पक्ष के कुछ ठेकेदार भी उनको उपेक्षा की नजर से देखते हैं। इससे कुछ लोग तो घबराकर हार मान लेते हैं ,  लेकिन कुछ लोग डटे रहते हैं। ऐसे ही लोग समाज में नई परंपराओं को जन्म देते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म  ‘ जी  5’  पर रिलीज हुई बाबा आजमी द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म  ‘ मी रक्सम ’  इसी का संदेश देती है। इस फिल्म का नाम भी सांस्कृतिक समन्वय का संदेश देता है ,  जो अंग्रेजी ,  अरबी-फारसी और संस्कृत की ध्वनियों से युक्त है। यह फिल्म भारत की गंगा-जमुनी तहजीब के खूबसूरत रंगों को पर्दे पर बिखेरती है। यह फिल्म ग...