संदेश

Rajkummar Rao लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ की समीक्षा

चित्र
दिल तक पहुंच नहीं पाती यह प्रेम कहानी राजीव रंजन निर्देशक : रमेश सिप्पी कलाकार: हेमा मालिनी, राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह, शक्ति कपूर, किरण जुनेजा सिप्पी, कंवलजीत सिंह दो स्टार रमेश सिप्पी जैसे किसी बड़े फिल्मकार का नाम किसी फिल्म से जुड़ा हो, तो उससे उम्मीदें बंधती है। उसमें राजकुमार राव जैसे समर्थ अभिनेता, हेमा मालिनी जैसी दिग्गज अभिनेत्री और रकुलप्रीत सिंह जैसी संभावनाशील अभिनेत्री हो, तो उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। फिल्म ‘शिमला मिर्च’ के साथ एक और अच्छी बात है कि कहानी का प्लॉट भी अच्छा था, लेकिन इसके बावजूद यह एक औसत से कमतर फिल्म बन कर रह गई। अविनाश (राजकुमार राव) हर साल अपनी मां (नीता मोहिंद्रा), बुआ (किरण जुनेजा), बहन (प्रिया रैना) के साथ शिमला घूमने आता है। वह शिमला में रुकना नहीं चाहता, क्योंकि वह एक ही हिल स्टेशन पर घूम-घूम कर बोर हो गया है। उसके साथ एक और दिक्कत है। वह लड़कियों को अपने दिल की बताने में शर्माता है, इसलिए अभी तक उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बन पाई है। एक दिन शिमला में उसकी नजर नैना (रकुलप्रीत सिंह) पर पड़ती है। उसे देखते ही अविनाश को लगता है कि वही उसकी ड्...

फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की समीक्षा

चित्र
मुझे कुछ कहना है... क्या कहना है... पता नहीं राजीव रंजन निर्देशक: मिखिल मुसाले कलाकार: राजकुमार राव ,  मौनी राय ,  बोमन ईरानी ,  सुमित व्यास ,  परेश रावल ,  मनोज जोशी स्टार- 2 कुछ फिल्में आप शुरू से लेकर आखिर तक देख जाइए ,  लेकिन आप तय नहीं कर पाएंगे कि फिल्म कहना क्या चाहती है। जैसे ही आप उसके बारे में कुछ धारणा बनाने लगते हैं ,  कोई नई बात आकर उस धारणा को हिला देती है।  ‘ मेड इन चाइना ’  भी ऐसी ही फिल्म है। इसे देख कर यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि यह किसी आदमी के हार न मानने वाले जज्बे की कहानी है या आम आदमी को यौन मुद्दों पर शिक्षित करने वाली कहानी है या बाजार में अपने आइडिया को बेचने के गुर सिखाने वाली कहानी है! फिल्म न तो कॉमेडी लगती है ,  न ही संजीदा नजर आती है। भोजपुरी में एक कहावत है-  ‘ ढेर जोगी मठ उजाड़ ’  यानी जिस मठ में बहुत सारे जोगी हो जाते हैं ,  वह उजड़ जाता है। बहुत सारे नैरेटिव वाली इस फिल्म पर भी यह कहावत चरितार्थ होती है। एक चीनी प्रतिनिधि मंडल अहमदाबाद आता है। उस प्रतिनिधि मंडल का मु...