संदेश

Anjan Srivastava लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की समीक्षा

चित्र
मोदी के कद के आसपास भी नहीं ये फिल्म राजीव रंजन निर्देशक: ओमंग कुमार कलाकार: विवेक ओबेरॉय ,  मनोज जोशी ,  प्रशांत नारायणन ,  बोमन ईरानी ,  जरीना वहाब, अंजन श्रीवास्तव 2  स्टार (दो स्टार) जब किसी प्रसिद्ध और लोकप्रिय हस्ती के जीवन पर कोई फिल्म बनती है ,  तो निर्माता ,  निर्देशक और लेखक की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। और जब बात नरेंद्र मोदी जैसे बेहद लोकप्रिय राजनेता की हो ,  तो जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन  ‘ पीएम नरेंद्र मोदी ’  बहुत जल्दबाजी में बनाई गई है और ये जल्दबाजी फिल्म को देखते वक्त स्पष्ट रूप से नजर आती है। ऐसा लगता है कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के कई सांसद नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़े और जीते ,  उसी तरह लगता है कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने भी नरेंद्र मोदी के नाम के आसरे ही फिल्म बना डाली है। फिल्म की शुरुआत नरेंद्र मोदी के बचपन से होती है और प्रधानमंत्री के रूप उनके शपथ ग्रहण से इसका समापन होता है। फिल्म के ज्यादातर हिस्से में उनके राजनीतिक जीवन का चित्रण ही है कि किस प्रकार वे भाजप...