संदेश

Anubhav Sinha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘आर्टिकल 15’ की समीक्षा

चित्र
एक मौजूं मसले पर तीखी टिप्पणी राजीव रंजन लेखक व निर्देशक : अनुभव सिन्हा कलाकार: आयुष्मान खुराना ,  ईशा तलवार ,  मनोज पाहवा ,  सयानी गुप्ता ,  कुमुद मिश्रा तीन स्टार ( 3  स्टार) संविधान की ‘धारा 15’ यानी समानता का अधिकार। यह धारा राज्य द्वारा जाति, धर्म, नस्ल, लिंग, जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव से नागरिकों की रक्षा करती है। दुर्भाग्य से आजादी के कई दशक बाद भी इस धारा के लक्ष्य तक हमारी व्यवस्था, हमारा समाज नहीं पहुंच पाया है। समाज में जाति, धर्म, नस्ल, लिंग के आधार पर भेदभाव भले ही कुछ दशक पूर्व जैसा न हो, लेकिन अभी भी मौजूद है और ऐसी घटनाएं अकसर सुनने को मिल जाती हैं, जो समाज के सभ्य होने के दावे पर प्रश्नचिह्न खड़े करती रहती हैं। अनुभव सिन्हा निर्देशित ‘आर्टिकल 15’ ऐसी ही एक घटना के जरिये सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी करती है। आईपीस अधिकारी अयान रंजन (आयुष्मान खुराना) की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के एक भीतरी इलाके लालगांव में हो जाती है। वहां चीजें वैसी ही चलती हैं, जैसे दशकों से चलती आ रही हैं। उस इलाके के एक गांव की तीन लड़कियां गाय...

फिल्म ‘मुल्क’ की समीक्षा

चित्र
पूर्वग्रह को तोड़ने की कोशिश करती फिल्म राजीव रंजन कलाकार: ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, रजत कपूर, आशुतोष राणा, प्रतीक बब्बर, मनोज पाहवा, नीना गुप्ता, प्राची शाह निर्देशक: अनुभव सिन्हा संगीत: प्रसाद शास्ते, अनुराग सैकिया गीत: शकील आजमी तीन स्टार (3 स्टार) भारत में ज्वलंत सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर फिल्में बहुत कम बनती हैं। ऐसी फिल्में उंगलियों पर गिनी जा सकती हैं। ‘मुल्क’ उन्हीं गिनी-चुनी फिल्मों में से एक है। यह एक ऐसे संवेदनशील मुद्दे के बारे में बात करती है, जो पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में चर्चा के केंद्र में है। वह मुद्दा है इस्लाम को आतंकवाद के साथ जोड़ कर देखने का चलन। यूं तो फिल्म में कहानी बनारस की पृष्ठभूमि में है, लेकिन उस कहानी में उठाए गए सवाल वैश्विक हैं। एडवोकेट मुराद अली (ऋषि कपूर) का परिवार नौ दशकों से बनारस का बाशिंदा है। मोहल्ले के सभी लोगों से उनके परिवार का भाईचारा है। उनके 65वें जन्मदिन पर पूरा मुहल्ला उनके यहां जुटता है और सबका खाना-पीना होता है। सब कुछ सौहाद्र्रपूर्ण चल रहा है। तभी मुराद अली के जन्मदिन के अगले ही दिन बाद इलाहाबाद में एक बम विस्फ...