संदेश

Varun Dhavan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अभिनय को देखो, चेहरा न देखो

चित्र
राजीव रंजन मायानगरी की मायावी दुनिया अब अपना चेहरा बदल रही है। इस मायावी दुनिया के द्वार पर यथार्थ पिछले कुछ सालों से लगातार दस्तक हो रही थी। ये दस्तक उन कलाकारों, फिल्मकारों की थी, जो इस चकाचौंध भरी नगरी के बने-बनाए खांचों में फिट नहीं होते थे, लेकिन उनके पास एक अलग शैली थी, कुछ अलग-सी कहानियां थीं। वह दस्तक मायानगरी के अंदर सुनी तो जा रही थी, लेकिन उसके पट नहीं खुल रहे थे। हां, 2017 में इस दस्तक से द्वार की सांकल जरूर खुल गई थी और ‘फुकरे रिटन्र्स’, ‘न्यूटन’, शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फी, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का जैसी फिल्में न सिर्फ आलोचकों द्वारा सराही गईं, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी हिट रहीं। इनमें काम करने वाले कलाकार लोगों के जेहन में उतरने लगे। इन फिल्मों के निर्देशकों को लोग जानने लगे। वर्ष 2018 ने बाकी का काम पूरा कर दिया और दरवाजे को पूरी तरह खोल दिया। अगर आप इस साल की फिल्मों और उनमें का करने वाले कलाकारों पर नजर डालें तो एक नया-सा कोलाज दिखाई देगा। उस कोलाज में स्टारों के चेहरे इक्का-दुक्का ही नजर आएंगे। उस कोलाज में ऐसे चेहरे नजर आएंगे, जिनकी पहचान उनकी सूरत नहीं,...

देखने नहीं, महसूस करने वाली फिल्म है 'ऑक्टोबर'

चित्र
राजीव रंजन 3.5 स्टार (साढ़े तीन स्टार) कलाकार: वरुण धवन, बनिता संधू, गीतांजलि राव, साहिल वेडोलिया निर्देशक: शूजित सरकार निर्माता: रोनी लाहिरी, शील कुमार कहानी, पटकथा व संवाद: जूही चतुर्वेदी सिनमेटोग्राफी: अविक मुखोपाध्याय संगीत: शांतनु मोइत्रा, अभिषेक अरोड़ा और अनुपम रॉय संपादन: चंद्रशेखर प्रजापति कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो मनोरंजन नहीं करतीं, मन को छू जाती हैं, मन में गहरे बैठ जाती हैं। शूजित सरकार निर्देशित ‘ऑक्टोबर’ भी ऐसी ही फिल्म है। प्रख्यात साहित्यकार अज्ञेय की प्रसिद्ध पंक्ति है- ‘दुख आदमी को मांजता है’। और जाहिर है, मंजने के बाद कोई भी चीज साफ हो जाती है, निर्मल हो जाती है। कई त्रासदियां हमें एक ज्यादा संवेदनशील मनुष्य बनाती हैं। फिल्म के नायक दानिश को भी त्रासदी ऐसे ही मांजती है और एक दर्शक के रूप में हम भी उस प्रक्रिया से अछूते नहीं रहते। और इस दौरान एक उम्मीद के टूट जाने के डर और फिर से जिंदा हो जाने की खुशी के बीच बार-बार आंखों में नमी महसूस करते हैं और कभी-कभी होठों पर निश्छल मुस्कराहट के कतरे भी। दानिश वालिया उर्फ डैन (वरुण धवन) दिल्ली के एक ...