संदेश

Sara Ali Khan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘लव आज कल 2’ की समीक्षा

चित्र
इस लव में एहसास कम हैं, और दर्शन ज्यादा राजीव रंजन कलाकार: कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, आरुषि शर्मा, रणदीप हुड्डा, सिमोन सिंह, मोहित चौधरी निर्देशक: इम्तियाज अली दो स्टार बॉलीवुड के नए ‘लव गुरु’ इम्तियाज अली एक और प्रेम कहानी लेकर आए हैं। 2009 की अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ का इसी नाम से नया संस्स्करण लेकर। पहले वाले में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे और इस बार उनकी बेटी सारा अली खान एक मुख्य भूमिका में हैं। इम्तियाज अली की इस फिल्म की कहानी भी कमोबेश पिछली फिल्म जैसी ही है, बस मामूली फेरबदल है। लोकेशन इस बार भारत में ही है, जबकि पिछली फिल्म में लोकेशन लंदन और भारत दोनों थे। इसमें सैफ की जगह कार्तिक हैं। दीपिका की जगह सारा हैं, ऋषि कपूर की जगह रणदीप हुड्डा हैं और गिजेली मोंटेरो की जगह आरुषि शर्मा हैं। जूही उर्फ जोई (सारा अली खान) करियर को लेकर महत्वाकांक्षी लड़की है। वह इवेंट मैनेजमेंट में ऊंचा मुकाम बनाना चाहती है। उसके जीवन का फलसफा करियर और मौज-मस्ती है, इसीलिए वह रिश्ते में कमिटमेंट से दूर भागती है। वह दिल्ली में रोज रघु (रणदीप हुड्डा) के कैफै में जाती है और वहीं बैठ कर जॉब...

फिल्म ‘केदारनाथ’ की समीक्षा

चित्र
फिल्म में नहीं ,  सारा में है दम राजीव रंजन निर्देशक: अभिषेक कपूर कलाकार: सुशांत सिंह राजपूत ,  सारा अली खान ,  नीतीश भारद्वाज ,  निशांत दहिया ,  पूजा गौर ,  अल्का अमीन ,  सोनाली सचदेव ढाई स्टार ( 2.5  स्टार) पंद्रह जून , 2013  को आई भीषण बाढ़ ने उत्तराखंड के केदारनाथ में बेतरह तबाही मचाई थी। इसमें सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ हजारों तीर्थयात्री काल के गाल में समा गए। हजारों घर ,  दुकानें ,  होटल नेस्तनाबूद हो गए। इसके बाद बहस छिड़ गई कि पहाड़ी क्षेत्रों का अत्यधिक व्यवसायीकरण प्रकृति के प्रकोप का कारण बन रहा है। इसी मसले की पृष्ठभूमि में प्रेम कहानी को पिरोते हुए हुए निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म  ‘ केदारनाथ ’  का ताना-बाना बुना है। और हां ,  सेकुलरिज्म भी इस ताने-बाने के एक प्रमुख धागा है। मंसूर (सुशांत सिंह राजपूत) अपनी मां (अल्का अमीन) के साथ केदारनाथ घाटी में रहता है और पिट्ठू का काम करता है। वह हिन्दू तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ के दर्शन करवाता है। उनसे ज्यादा पैसे नहीं लेता ,  बल्कि ...