फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की समीक्षा
बिलकुल खाली है यह सितारों से फुल हाउस राजीव रंजन निर्देशक : फरहाद सम्जी कलाकार: अक्षय कुमार , बॉबी देओल , रितेश देशमुख , कृति सैनन , कृति खरबंदा , पूजा हेगड़े , चंकी पांडे , रंजीत , जॉनी लीवर , शरद केलकर , राणा डग्गूबटी , मनोज पाहवा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टार- 1.5 कुछ फिल्मों को लेकर निर्माता-निर्देशक आश्वस्त होते हैं कि उन्होंने कैसी फिल्म बनाई है , किसके लिए बनाई है। ऐसी फिल्मों के दर्शक भी आश्वस्त रहते हैं कि उन्हें क्या मिलने वाला है , इसलिए वे भी दिमाग घर पर छोड़ कर थियेटर में जाते हैं। ‘ गोलमाल ’, ‘ धमाल ’, ‘ हाउसफुल ’ आदि फिल्में इसी श्रेणी की फिल्में होती हैं। इनसे दर्शकों को ‘ लॉजिक ’ नहीं , बस कॉमेडी के ‘ मैजिक ’ की उम्मीद होती है। लेकिन कॉमेडी का मैजिक भी न मिले , तो निराशा होती है। ‘ हाउसफुल 4’ ऐसी ही फिल्म है। हैरी (अक्षय कुमार) अपने भाइयों मैक्स (बॉबी देओल) और रॉय (रितेश देशमुख) के साथ लंदन में एक ...