‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की समीक्षा’
एक नई परम्परा की शुरुआत! राजीव रंजन कलाकार: अनुपम खेर , अक्षय खन्ना , सुजेन बर्नर्ट , विपिन शर्मा , अर्जुन माथुर , अहाना कुमरा निर्देशक: विजय रत्नाकर गुट्टे ढाई स्टार ( 2.5 स्टार) फिल्म ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ’ में संजय बारु बने अक्षय खन्ना डॉ. मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर से कहते हैं- ‘ सर मैं सच लिखना चाहता हूं। मेरा और आपका सच। सच के कई पहलू होते हैं और मैं तो ये भी नहीं जानता कि सच के कितने पहलू होते हैं। ’ मनमोहन सिंह पूछते हैं- ‘ कड़वा सच भी ?’ संजय बारु सहमति में सिर हिलाते हैं। फिर मनमोहन सिंह इसके जवाब में ना तो ‘ न ’ कहते हैं और ना ‘ हां ’ । लिहाजा यह तय करना मुश्किल है कि फिल्म में दिखाया गया ‘ सच ’ मनमोहन सिंह का भी है या फिर सिर्फ संजय बारु का! दरअसल आज के समय में सच के साथ यह विडंबना है कि वह पूरा का पूरा एक साथ सामने नहीं आता। वह टुकड़ों में आता है , अलग-अलग तरफ से आता है और उसे बयां करने वाले की सुविधा के साथ आता है , जिसे सुनने वाले भी अपन...