फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ की समीक्षा
चकनाचूर नहीं है ये मोतीचूर राजीव रंजन निर्देशक : देबमित्रा बिस्वाल कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी , आथिया शेट्टी , विभा छिब्बर , अभिषेक रावत , नवनी परिहार , विवेक मिश्रा , करुणा पांडेय तीन स्टार इन दिनों बॉलीवुड में छोटे और मझोले शहरों की कहानियां को लेकर गजब का आकर्षण दिख रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है। ऐसी कहानियां दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही हैं और निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही हैं। ‘मोतीचूर चकनाचूर’ भी एक ऐसी ही कहानी है , जो मध्यमवर्गीय परिवारों के ईद-गिर्द बुनी गई है। पुश्पिंदर त्यागी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) दुबई की एक कंपनी में अकाउंटेंट है। हालांकि उसकी मां (विभा छिब्बर) लोगों से यही बताती है कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है। सरल स्वभाव का पुश्पिंदर 36 साल का हो चुका है , लेकिन मां के दहेज की मांग की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई है। वह चाहता है कि किसी भी तरह उसकी शादी हो जाए , चाहे लड़की कैसी भी हो। वह दुबई से अपने घर भोपाल आता है। उसके पड़ोस में अनीता अवस्थी उर्फ एन्नी (आथिया शेट्...