देखने लायक है ये ‘ लड़की ’ राजीव रंजन कलाकार: अनिल कपूर , राजकुमार राव , सोनम कपूर , जुही चावला , बृजेंद्र काला , सीमा पाहवा, अभिषेक दुहान, रेजिना कसांद्रा, मधुमालती कपूर निर्देशक: शैली चोपड़ा धर तीन ( 3 स्टार) आज से 25 साल पहले रिलीज हुई ‘1942 ए लव स्टोरी ’ में ‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ’ गाना अनिल कपूर ने मनीषा कोइराला के लिए गाया था। ‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ’ में वो गाना सोनम कपूर अपनी प्रेमिका रेजिना कसांद्रा के लिए गाती हैं। गाने के संदर्भ में यह परिवर्तन इन 25 वर्षों में हमारे समाज और सिनेमा के बदलाव का भी थोड़ा-बहुत संकेत देता है। हालांकि कुछ अपवादों को छोड़ दें , तो समलैंगिकता को अभी भी समाज और सिनेमा दोनों में स्वीकार नहीं किया गया है , लेकिन अब अपराध भी नहीं है। पहले इस पर बात करना भी उचित नहीं समझा जाता था , लेकिन अब इस पर बात हो रही है। और बात निकली है , तो शायद दूर तलक पहुंचे। अब बात कहानी की.....