पत्रकार और फिल्मकार विनोद कापरी से फिल्म "पिहू" पर बातचीत
यह सिर्फ एक कहानी नहीं , बड़ा सामाजिक मुद्दा भी है: विनोद कापरी सिर्फ दो साल की एक बच्ची के साथ बनाई गई इकलौते किरदार वाली ‘ सोशियो-थ्रिलर ’ फिल्म ‘ पीहू ’ का ट्रेलर लोगों को काफी लुभा रहा है। इसकी प्रशंसा अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे बड़े अभिनेता भी कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन पत्रकार विनोद कापरी ने किया है। वह इससे पहले फिल्म ‘ मिस टनकपुर हाजिर हो ’ का निर्देशन भी कर चुके हैं। ‘ पीहू ’ को लेकर राजीव रंजन की विनोद कापरी से बातचीत: ‘ पीहू ’ बनाने का विचार मन में कैसे आया ? मेरे घर में एक डॉग है पिछले छह साल से। कई बार हम उसे काफी देर के लिए अकेले छोड़ कर चले जाते थे। तब मुझे ख्याल आता था कि वह बेजुबान जीव घर में अकेले कैसे रहता होगा। इसी तरह कई युवा दंपती हैं , जो नौकरी की वजह से अपने छोटे बच्चों को आया , नौकरानी के सहारे छोड़ कर चले जाते हैं। कई बार वो आया भी किसी काम के लिए बच्चों को अकेले छोड़ कर चली जाती हैं। मैं खुद कई ऐसे परिवारों को जानता हूं , जहां पति-पत्नी दोनों...