संदेश

जीरो लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म जीरो की समीक्षा

चित्र
‘ जीरो ’  में नहीं है हीरो वाला दम राजीव रंजन कलाकार: शाहरुख खान ,  अनुष्का शर्मा ,  कैटरीना कैफ ,  मोहम्मद जीशान अय्यूब ,  तिग्मांशु धूलिया ,  शीबा चड्ढा ,  बृजेंद्र काला ,  अभय देओल ,  आर. माधवन निर्देशक: आनंद एल. राय निर्माता: गौरी खान बैनर: रेड चिली एंटरटेनमेंट और कलर यलो प्रोडक्शंस संगीत: अजय-अतुल और तनिष्क बागची गीत: इरशाद कामिल और कुमार 2 स्टार (दो स्टार) ‘ एक और एक ग्यारह ’  यानी एक समर्थ व्यक्ति की ताकत दूसरे समर्थ व्यक्ति से जुड़ती है ,  तो वह दो नहीं ग्यारह के बराबर होती है। लेकिन यह मुहावरा फिल्म  ‘ जीरो ’  के संदर्भ में गणित भर बन कर रह गया है। वह भी जोड़ नहीं ,  बल्कि गुणा वाला। एक गुणा एक = एक।  ‘ जीरो ’  से उम्मीदें बहुत थीं। शाहरुख खान पहली बार अपनी सुपरस्टार वाली शख्सीयत से एक अलग किरदार में थे। इस किरदार के रचनाकार आनंद एल. राय जैसे सुलझे और संजीदा निर्देशक हैं ,  जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें कहानी सुनाने का सलीका आता है। इस फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा जैस...