फिल्म केसरी की समीक्षा
असली महानायकों की दास्तान राजीव रंजन कलाकार: अक्षय कुमार , परिणीति चोपड़ा , राकेश चतुर्वेदी , विक्रम कोचर , सुविंदर विक्की , वंश भारद्वाज , सुरमीत सिंह बेसरा , अश्वत्थ भट्ट , मीर सरवर निर्देशक: अनुराग सिंह स्टार- 3.5 ( साढ़े तीन) स्टार 12 सितंबर 1897 को तत्कालीन भारत के नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रांत (अब पाकिस्तान का खैबर पख्तुनवा प्रांत) में हुई ‘ सारागढ़ी की लड़ाई ’ भारत ही नहीं , विश्व इतिहास की सबसे गौरवपूर्ण गाथाओं में से एक है। सुबह से शाम तक चली इस लड़ाई सिख सैनिकों ने जिस शौर्य का प्रदर्शन किया था , वह अतुलनीय है। सिर्फ इक्कीस सिख सिपाहियों ने दस हजार से ज्यादा अफगानों को तब तक रोके रखा , जब तक कि आखिरी सिपाही नहीं शहीद हो गया। इस लड़ाई में 21 सिख सैनिक और करीब 600 अफगान मारे गए थे। दो दिन बाद ब्रिटिश भारतीय फौज की एक दूसरी टुकड़ी ने अफगानों को खदेड़ कर सारागढ़ी पर फिर से कब्जा कर लिया था। लेकिन क्या विडंबना है कि शौर्य की इस महान गाथा क...