संदेश

डेविड लीच लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बॉलीवुड के तड़के के साथ हॉलीवुड का सुपरहीरो

चित्र
डेडपूल 2 की समीक्षा राजीव रंजन कलाकार: रयान रेनॉल्ड्स, जोश ब्रोलिन, मोरेना बकरीन, जेज बीट्स, जूलियन डेनिसन, करण सोनी, लेस्ली उगेम्स निर्देशक: डेविड लीच लेखक: रेट रीज, पॉल वर्निक, रयान रेनॉल्ड्स 2.5 स्टार इस शुक्रवार मार्वेल कॉमिक्स का एक और सुपरहीरो ‘डेडपूल 2’ हाजिर है। लेकिन इस बार उसका अंदाज थोड़ा बदला हुआ है। खासकर हिंदी संस्करण में। ऐसा लगता है कि भारत में हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों की सफलता ने वहां के फिल्मकारों को कुछ अलग सोचने को प्रेरित किया है। शायद यही वजह है कि ‘डेडपूल 2’ के निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी संस्करण के संवादों को पूरी तरह भारतीय परिवेश में रखने की कोशिश की है। यह फिल्म 2016 में आई मार्वेल की फिल्म ‘डेडपूल’ का सीक्वल है और ‘एक्स-मेन’ सिरीज की 11वीं फिल्म। पहले भाग यानी ‘डेडपूल’ में यह दिखाया गया है कि किस तरह वेड विल्सन ‘डेडपूल’ बनता है। वेड विल्सन (रयान रेनॉल्ड्स) स्पेशल फोर्स से निष्कासित होने के बाद उल्टे-सीधे काम करने लगता है। एक दिन वह वेनेसा (मोरेना बकरीन) से मिलता है और उसके जीवन में थोड़ा ठहराव आता है, तभी उसे पता चलता है कि उसे लास्ट स्टेज...