संदेश

Captain Marvel लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘कैप्टन मार्वल’ की समीक्षा

चित्र
बड़ी लड़ाई के पहले की झांकी! राजीव रंजन निर्देशक: एना बोडेन और रयान फ्लेक कलाकार: ब्री लार्सन , सैमुअल एल. जैक्सन , बेन मेन्डेल्सन , जूड लॉ , ली पेस ढाई स्टार ( 2.5 स्टार) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलीज हुई ‘ कैप्टन मार्वल ’ मार्वल स्टूडियो की पहली सोलो महिला सुपरहीरो फिल्म है। इसे स्टूडियो की तरफ से महिला सशक्तीकरण के एक संदेश के रूप में देखा जा सकता है। इससे पहले मार्वल स्टूडियो की 20 फिल्में आ चुकी हैं। वैसे 2018 में आई ‘ एंट मैन एंड द वास्प ’ में भी महिला सुपरहीरो थी , लेकिन उसके साथ एक पुरुष सुपरहीरो भी था। तो ‘ कैप्टन मार्वल ’ इस मायने में खास है कि पूरी फिल्म महिला सुपरहीरो के कंधों पर ही आगे बढ़ती है। इसके अलावा , निर्देशन (एना बॉडन) और लेखन (एना बॉडन व जेनेवा रॉबर्ट्सन ड्वोरेट) में भी महिलाएं अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी सन् 1995 की है। यानी यह कहानी तब की है , जब मार्वल का कोई सुपरहीरो अस्तित्व में नहीं आया था। मार्वल की पहली सुपरहीरो फिल्म ‘ थोर ’ 2008 में आई थी। तो कह सकते हैं कि यह फिल्म मार्वल स्टूडियो के पहले सुपरहीरो की भी कहानी ह...