फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की समीक्षा
पास होने लायक नहीं हैं ये स्टूडेंट राजीव रंजन निर्देशक: पुनीत मल्होत्रा कलाकार: टाइगर श्रॉफ , अनन्या पांडेय , तारा सुतारिया , आदित्य सील , गुल पनाग , मनोज पाहवा , समीर सोनी 2 स्टार (दो स्टार) इन दिनों बॉलीवुड में भी एक परंपरा-सी चल पड़ी है कि अगर कोई फिल्म हिट हो गई , तो उसका सीक्वल बना डालो या उसमें 2, 3 या आगे-पीछे कुछ जोड़ कर दर्शकों के सामने परोस दो। इससे एक फायदा होता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में एक उत्सुकता पैदा हो जाती है और बिना किसी विशेष प्रयास के वह चर्चा में भी आ जाती है। लेकिन इसके साथ एक खतरा भी जुड़ जाता है कि उसकी तुलना पिछली फिल्म से अवश्यंभावी हो जाती है। अगर फिल्म थोड़ी भी ठीक हुई , तो काम बन जाता है और नहीं हुई , तो उसके पिटने का खतरा भी बढ़ जाता है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ‘ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ इस सिलसिले में ताजातरीन नाम है। रोहन (टाइगर श्रॉफ) मसूरी के एक साधारण ज्योतिषी का बेटा है। वह वहीं के पिशोरीमल कॉलेज में पढ़ता है। उसकी बचपन की गर्लफ्रेंड मृ...