फिल्म हेलीकॉप्टर इला की समीक्षा
उड़ नहीं पाता ये हेलीकॉप्टर राजीव रंजन कलाकार: काजोल , रिद्धि सेन , नेहा धूपिया , तोता राय चौधरी निर्देशक: प्रदीप सरकार संगीत: अमित त्रिवेदी दो स्टार (दो स्टार) अकेली मां के अपने बच्चे की परवरिश के लिए अपने सपनों को कुर्बान कर देने की थीम पर कई फिल्में बनी हैं। ‘ हेलीकॉप्टर इला ’ भी ऐसी ही एक फिल्म है। इसमें संदेह नहीं कि ऐसी थीम में काफी संभावनाएं होती हैं , अगर उसे तार्किक और संजीदा तरीके से पेश किया जाए तो। लेकिन ऐसे विषय पर फिल्म बनाते समय पटकथा पर पर्याप्त परिश्रम नहीं किया गया हो तो ‘ सावधानी हटी , दुर्घटना घटी ’ वाली स्थिति पैदा है जाती है। प्रदीप सरकार निर्देशित और काजोल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म भी निर्देशक और लेखक की इसी ‘ कैजुअल ’ मनोवृत्ति का शिकार हो गई लगती है। इला रायतुरकर (काजोल) एक प्रतिभाशाली गायिका है , जो पार्श्वगायन में करियर बनाना चाहती है। हालांकि खर्च चलाने के लिए वह मॉडलिंग भी कर लेती है। इला गायन में कुछ हद तक मशहूर भी हो जाती है। उसे महेश भट्ट अपनी फिल्म में काम करने का मौका भी दे देते हैं , लेकिन फिल्म लटक जाती है। फि...