संदेश

सोनाक्षी सिन्हा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ की समीक्षा

चित्र
थोड़ी-बहुत बात तो करती है ये फिल्म राजीव रंजन निर्देशक : शिल्पी दासगुप्ता कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा, प्रियांश जोरा, वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, बादशाह, नादिरा बब्बर, कुलभूषण खरबंदा, राजीव गुप्ता, राजेश शर्मा ढाई स्टार (2.5 स्टार) पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड ने ऐसे विषयों को उठाने की कोशिश की है, जिनके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने में लोग कतराते हैं। इस सिलसिले में ‘विक्की डोनर’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘पैडमैन’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों का नाम लिया जा सकता  है। शिल्पी दासगुप्ता निर्देशित ‘खानदानी शफाखाना’ भी एक ऐसे विषय को उठाती है, जिसे ‘वर्जित’ की श्रेणी में रखा जाता है। जैसाकि नाम से ही जाहिर है, यह फिल्म ‘गुप्त रोगों’ से जुड़ी लोगों की धारणाओं के बारे में बात करती है। होशियारपुर, पंजाब में रहने वाली बबिता बेदी उर्फ बेबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव है। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके ही कंधों पर है, क्योंकि उसका बड़ा भाई भूषित (वरुण शर्मा) एक नंबर का कामचोर है। बेबी को परिवार चलाने के साथ बड़ी बहन सीटू की शादी में चा...

फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की समीक्षा

चित्र
पहले जितना हैप्पी नहीं करती ये ‘हैप्पी’ राजीव रंजन कलाकार: जिमी शेरगिल, सोनाक्षी सिन्हा, पीयूष मिश्रा, जस्सी गिल, डायना पेंटी, अली फजल, अपारशक्ति खुराना, डेंजिल स्मिथ, जेसन थाम निर्देशक: मुदस्सर अजीज निर्माता: आनंद एल. राय और कृषिका लुल्ला स्टार: ढाई स्टार (2.5 स्टार) अगस्त 2016 में यानी दो साल पहले हैप्पी (डायना पेंटी) पहली बार भागी थी और पाकिस्तान पहुंच गई थी। फिर वहां अपने प्रेमी गुड्डू (अली फजल) से शादी करके भारत आ गई और ‘लाइफ में सेटल’ हो गई। वैसे तो उसको फिर से भागने की जरूरत नहीं थी, लेकिन फिल्म के निर्माता उसे फिर से भगाना चाहते थे, क्योंकि पिछली बार उसका भागना निर्माताओं के लिए बुरा सौदा नहीं रहा था। लिहाजा दो साल बाद उन्होंने उसे फिर से भगा दिया, लेकिन थोड़ा-सा बदलाव करके और इस बार पाकिस्तान की जगह चीन। हो सकता है, जब अगली बार वह भागे तो एशिया की सरहद पार करके यूरोप या अमेरिका पहुंच जाए। बहरहाल... हॉर्टीकल्चर की प्रोफेसर हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी (सोनाक्षी सिन्हा) अपने भगोड़े मंगेतर अमन वाधवा (अपारशक्ति खुराना) को ढूंढ़ने के लिए अमृतसर से चीन पहुंच जाती है। ...