फिल्म ‘एक्स-मेन: डार्क फीनिक्स’ की समीक्षा
तकनीक , एक्शन और दर्शन की रोचक रेसिपी राजीव रंजन निर्देशक : सिमोन किंसबर्ग कलाकार: सोफी टर्नर , जेम्स मैकवॉय , जेसिका चैस्टेन , माइकल फैसबेंडर , टाय शेरिडेन , जेनिफर लॉरेंस , निकोलस हाउट , एलेक्जेंड्रा शिप , कोडी स्मिथ मैकफी तीन स्टार ( 3 स्टार) मार्वल कॉमिक्स की फिल्में भारतीय दर्शकों को लुभा रही हैं, उनके लिए भारत मुनाफे का बाजार साबित हो रहा है। शायद यही वजह है कि यहां इसकी फिल्में निरंतरता के साथ रिलीज हो रही हैं। और कई बार तो अमेरिका से पहले भी भारत में रिलीज हो रही हैं। ‘एक्स-मेन: डार्क फीनिक्स’ भी भारत में अमेरिका से दो दिन पहले रिलीज हुई है। सलमान खान की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’ के साथ इस फिल्म को रिलीज करना निश्चित रूप से साहस का काम है और आत्मविश्वास को दर्शाता है। ‘डार्क फीनिक्स’ एक्स-मेन सिरीज की आखिरी किश्त मानी जा रही है। मुख्य रूप से यह शानदार एक्शन, ग्राफिक्स से भरपूर एक सुपरहीरो वाली फिल्म है, जिसमें हर किरदार के पास अद्भुत और अनूठी शक्तियां हैं। लेकिन बीच-बीच में यह फिल्म दर्शन ...