संदेश

Ranveer Singh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘गली बॉय’ की समीक्षा

चित्र
सच्चाई को सपनों से मिलाने की कहानी राजीव रंजन निर्देशक: जोया अख्तर कलाकार: रणवीर सिंह , आलिया भट्ट , कल्कि , सिद्धांत चतुर्वेदी , विजय राज , विजय वर्मा , शीबा चड्ढा , अमृता सुभाष तीन स्टार ( 3 स्टार) दुनिया में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि उनमें क्या खास है ? और जिन्हें यह पता चल जाता है , फिर वे ज्यादातर लोगों जैसे नहीं रह जाते। ऐसी कहानियां हमने बहुत सुनी हैं कि कैसे कोई अपनी प्रतिभा और जुनून की बदौलत अपना एक अलग मुकाम बना लेता है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘ गली बॉय ’ एक ऐसी ही कहानी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मुंबई के रैपर डिवाइन और नेजी यानी नावेद शेख की जिंदगी से प्रेरित है। एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में रहने वाले मुराद (रणवीर सिंह) को अपनी जिंदगी व बस्ती अंधे कुएं जैसी लगती है , जहां सिर्फ अंधेरा है। जहां सपने बंद गलियों में घुट कर रह जाते हैं। उसकी जिंदगी में जो थोड़ा-सा उजाला है , वह उसकी प्रेमिका सफीना (आलिया भट्ट) है। मुराद के पिता , मामा , दोस्त सब यही मानते हैं कि सपने औकात के हिसाब से देखने चाहिए। ऐसे में मुराद अपनी बेचैनी को कागज ...

‘बधाई हो’, दर्शक ‘राजी’ हैं

चित्र
राजीव रंजन बॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग के लिए  2018  एक महत्वपूर्ण साल रहा। इस साल कई बड़े सितारे गर्दिश में रहे ,  तो कई छोटे सितारों ने चौंका दिया। कई बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिरीं ,  तो कई छोटी फिल्मों ने बड़ा धमाल किया। कई चर्चित प्रणय संबंध परिणय में तब्दील हुए ,  तो कुछ अफेयर भी बेहद चर्चा में रहे। इस साल वेब सिरीज भी सिनेमा के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरे। कैसा रहा  2018  बॉलीवुड के लिए ,  राजीव रंजन  का विश्लेषण: इस साल बॉलीवुड में तीन बातों की सबसे ज्यादा चर्चा रही। खान तिकड़ी- आमिर ,  सलमान और शाहरुख खान की फिल्मों की बड़ी असफलता ; ‘ सोनू के टीटू की स्वीटी ’, ‘ राजी ’, ‘ स्त्री ’  और  ‘ बधाई हो ’  जैसी कम बजट वाली फिल्मों की शानदार सफलता और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी। गर्दिश में सितारे इस साल तीन फिल्मों को लेकर चर्चाओं का बाजार खूब गर्म था-  ‘ रेस  3’, ‘ ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ’  और  ‘ जीरो ’ । इसकी वाजिब वजह भी थी। इन फिल्मों से बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े सितारों- सलमान खान ,...