संदेश

नवंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘होटल मुंबई’ की समीक्षा

चित्र
मुंबई आतंकी हमले का प्रामाणिक चित्रण राजीव रंजन निर्देशक : एंथनी मारास कलाकार: अनुपम खेर, देव पटेल, विपिन शर्मा, नाजनीन बोनियादी, आर्मी हेमर, जेसन इस्साक्स, सुहैल नैयर, अमनदीप सिंह, मनोज मेहरा, दिनेश कुमार, अमृतपाल सिंह, कपिल कुमार नेत्र तीन स्टार आज से करीब 11 साल पहले 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले ने न केवल इस शहर, बल्कि पूरे देश को हिला दिया था। यह भारत पर सबसे बड़ी आतंकी चोट थी, या यूं कहें कि भारत की सुरक्षा को पाकिस्तानी आतंकियों की खुली चुनौती थी। उन्होंने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट सहित मुंबई के एक दर्जन स्थानों पर हमले किए, जिनमें 150 से ज्यादा बेकसूर, निहत्थे लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए। इन हमलों ने भारत की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था और आतंक से लड़ने की उसकी तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। मुंबई पुलिस इन हमलों से निपटने में सक्षम नहीं थी। न तो वह ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए खासतौर पर प्रशिक्षित थी, न उसके पास वैसे हथियार थे और न ही उपकरण। फिर भी मुंबई पुलिस के जवानों ने जज्बा दिखाया। इस आतंक

फिल्म ‘पागलपंती’ की समीक्षा

चित्र
अपने नाम जैसी ही है ‘पागलपंती’ राजीव रंजन निर्देशक : अनीस बज्मी  कलाकार: जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, उर्वशी रौतेला, मुकेश तिवारी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन, अशोक समर्थ, बृजेंद्र काला दो स्टार बड़े-बड़े स्टार हैं, सुंदर और ग्लैमरस हीरोइनें हैं, अच्छे चरित्र अभिनेता हैं, भव्य लोकेशन है, अब क्या चाहिए! कुछ फिल्मों के निर्माता-निर्देशक शायद ऐसे ही सोचते हैं और फिल्म बना डालते हैं। उन्हें लगता है, जब इतनी चीजें हैं, तो कहानी, पटकथा, संवाद पर मेहनत क्या करना! ‘पागलपंती’ का निर्माण भी शायद इसी सोच के साथ किया गया है। राजकिशोर उर्फ राज (जॉन अब्राहम) की किस्मत बहुत खराब है। उसकी खराब किस्मत के चक्कर में उसके दोस्तों जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) का भी बेड़ा गर्क होता रहता है। एक दिन तीनों डॉन राजा साहब (सौरभ शुक्ला) का सात करोड़ का नुकसान कर डालते हैं। राजा साहब का साला वाईफाई (अनिल कपूर) इस नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्हें अपने यहां काम पर रख लेता है। बंगले में राज के कदम पड़ते ही राजा साहब और वाईफाई के भी बुर

फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ की समीक्षा

चित्र
चकनाचूर नहीं है ये मोतीचूर राजीव रंजन निर्देशक : देबमित्रा बिस्वाल कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ,  आथिया शेट्टी ,  विभा छिब्बर ,  अभिषेक रावत ,  नवनी परिहार ,  विवेक मिश्रा ,  करुणा पांडेय तीन स्टार इन दिनों बॉलीवुड में छोटे और मझोले शहरों की कहानियां को लेकर गजब का आकर्षण दिख रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है। ऐसी कहानियां दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही हैं और निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही हैं।    ‘मोतीचूर चकनाचूर’ भी एक ऐसी ही कहानी है ,  जो मध्यमवर्गीय परिवारों के ईद-गिर्द बुनी गई है। पुश्पिंदर त्यागी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) दुबई की एक कंपनी में अकाउंटेंट है। हालांकि उसकी मां (विभा छिब्बर) लोगों से यही बताती है कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है। सरल स्वभाव का पुश्पिंदर 36 साल का हो चुका है ,  लेकिन मां के दहेज की मांग की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई है। वह चाहता है कि किसी भी तरह उसकी शादी हो जाए ,  चाहे लड़की कैसी भी हो। वह दुबई से अपने घर भोपाल आता है। उसके पड़ोस में अनीता अवस्थी उर्फ एन्नी (आथिया शेट्टी) रहती है। उसका सपना विदेश जाने का है ,  इसलिए वह चा

फिल्म ‘उजड़ा चमन’ की समीक्षा

चित्र
ठीक से सींचा नहीं चमन को राजीव रंजन निर्देशक : अभिषेक पाठक कलाकार: सन्नी सिंह, मानवी गगरू, शारिब हाशमी, सौरभ शुक्ला, ग्रुशा कपूर, अतुल कुमार, गगन अरोड़ा, मनोज बख्शी, करिश्मा शर्मा,  दो स्टार इसमें कोई शक नहीं कि हमारे समाज में शारीरिक सुंदरता को लेकर एक अजीब तरह का ऑब्सेशन है। अगर एक आम आदमी का रूप-रंग मद्धम है, तो उसको कमतर समझा जाता है। अपने को स्वीकार्य बनाने के लिए उस शख्स को विशेष प्रयत्न करने पड़ते हैं। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति जब युवावस्था में ही गंजा हो जाता है, तो लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। उसके शादी-ब्याह में भी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। दुर्भाग्य की बात है कि वह शख्स, जो उपेक्षा का शिकार है, खुद भी समाज के पैमाने से ही दूसरों को देखता है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘उजड़ा चमन’ इसी थीम पर आधारित है। यह एक ऐसे युवक की कहानी है, जो  युवावस्था में गंजा हो जाने की वजह से सामाजिक अस्वीकृति को झेल रहा है। 30 साल का चमन कोहली (सन्नी सिंह) दिल्ली के हंसराज कॉलेज में हिंदी का लेक्चरर है। उसके सारे दोस्तों की शादी हो चुकी है, लेकिन गंजेपन की वजह से उसकी न तो शादी हो पा रही