संदेश

सलमान खान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म दबंग 3 की समीक्षा

चित्र
सलमान ही कहानी ,  सलमान ही फिल्म राजीव रंजन निर्देशक : प्रभु देवा कलाकार: सलमान खान ,  सोनाक्षी सिन्हा ,  किच्छा सुदीप ,  सई मांजरेकर ,  अरबाज खान ,  नवाब शाह 2.5  स्टार फिल्म के हीरो सलमान खान हों ,  फिल्म  ‘ दबंग ’  सिरीज की हो और उसके निर्देशक प्रभु देवा हों ,  तो यह कल्पना करना मुश्किल नहीं है कि फिल्म कैसी होगी। लब्बोलुआब यह है कि यह फिल्म वैसी ही है ,  जैसी उम्मीद थी। इस फिल्म में और इसकी पहले की दो किस्तों में बस फर्क इतना है कि यह फिल्म चुलबुल पांडे के अतीत में झांकती है और धाकड़ पांडे के चुलबुल पांडे बनने की कहानी कहती है। दबंग पुलिस अधिकारी चुलबुल पांडे (सलमान खान) टुंडला में एएसपी है। उसके परिवार में पत्नी रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) ,  भाई मक्खन चंद पांडे उर्फ मक्खी (अरबाज खान) ,  पिता प्रजापति पांडे (प्रमोद खन्ना) ,  मां (डिंपल कपाड़िया) और एक बेटा है। भाई मक्खी भी पुलिस में है। चुलबुल आज भी अपने अंदाज में ही काम करता है। एक दिन एक लड़की बहुत बुरी हालत में पुलिस स्टेशन पहुंचती है और बताती...

‘बधाई हो’, दर्शक ‘राजी’ हैं

चित्र
राजीव रंजन बॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग के लिए  2018  एक महत्वपूर्ण साल रहा। इस साल कई बड़े सितारे गर्दिश में रहे ,  तो कई छोटे सितारों ने चौंका दिया। कई बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिरीं ,  तो कई छोटी फिल्मों ने बड़ा धमाल किया। कई चर्चित प्रणय संबंध परिणय में तब्दील हुए ,  तो कुछ अफेयर भी बेहद चर्चा में रहे। इस साल वेब सिरीज भी सिनेमा के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरे। कैसा रहा  2018  बॉलीवुड के लिए ,  राजीव रंजन  का विश्लेषण: इस साल बॉलीवुड में तीन बातों की सबसे ज्यादा चर्चा रही। खान तिकड़ी- आमिर ,  सलमान और शाहरुख खान की फिल्मों की बड़ी असफलता ; ‘ सोनू के टीटू की स्वीटी ’, ‘ राजी ’, ‘ स्त्री ’  और  ‘ बधाई हो ’  जैसी कम बजट वाली फिल्मों की शानदार सफलता और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी। गर्दिश में सितारे इस साल तीन फिल्मों को लेकर चर्चाओं का बाजार खूब गर्म था-  ‘ रेस  3’, ‘ ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ’  और  ‘ जीरो ’ । इसकी वाजिब वजह भी थी। इन फिल्मों से बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े सितारों- सलमान खान ,...