संदेश

Stree लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म स्त्री की समीक्षा

चित्र
हंसी और डर के जरिये स्त्री का बात राजीव रंजन कलाकार : राजकुमार राव , श्रद्धा कपूर , पंकज त्रिपाठी , अपारशक्ति खुराना , अभिषेक बनर्जी , विजय राज , अतुल श्रीवास्तव निर्देशक : अमर कौशिक 3 स्टार ( तीन स्टार ) गोलमाल सिरीज की पिछली किस्त ‘ गोलमाल अगेन ’ की शानदार सफलता ने बॉलीवुड में हॉरर - कॉमेडी विधा के लिए संभावनाओं के नए दरवाजे खोले हैं। ‘ स्त्री ’ भी इसी शैली की फिल्म है। हालांकि इसे सिर्फ इसी खांचे में रख कर देखना इसके साथ पूरा न्याय नहीं होगा। दरअसल यह फिल्म केवल डर और हंसी ही नहीं परोसती , कुछ कहने का प्रयास भी करती है। फिल्म की कहानी घटती है मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर चंदेरी में। चंदेरी अपनी सिल्क और कॉटन की हस्तनिर्मित साड़ियों के लिए मशहूर रहा है , लेकिन फिल्म की कहानी का उससे कोई लेना - देना नहीं है। हां , कपड़े से फिल्म के तार जरूर जुड़े हैं। चंदेरी में तीन दोस्त रहते हैं - विकी ( राजकुमार राव ), बिट्टू ( अपारशक्ति खुराना ) और जना ...