दिल को तसल्ली देती है ये रेड
राजीव रंजन ढाई स्टार ( 2.5 स्टार) कलाकार: अजय देवगन , सौरभ शुक्ला , इलियाना डिक्रूज , अमित सियाल , पुष्पा जोशी , गायत्री अय्यर , शीबा चड्ढा निर्देशक: राजकुमार गुप्ता निर्माता: भूषण कुमार , कुमार मंगत पाठक , अभिषेक पाठक , किशन कुमार पटकथा व संवाद: रितेश शाह प्रचंड तपिश में बारिश की कुछ बूंदें भले ही मौसम न बदल पाएं , लेकिन थोड़ी राहत तो देती ही हैं। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी व्यवस्था को कुछ ईमानदार अफसर बदल तो नहीं पाते , लेकिन उम्मीद के दिए को जलाए रखते हैं। ‘ रेड ’ एक ऐसे ही आयकर अधिकारी की कहानी है , जो हर तरह के जोखिम उठा कर अपना काम ईमानदारी से करते रहता है। यहां तक कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग भी यह कहने को मजबूर हो जाते हैं कि ऐसे लोगों से ही अर्थव्यवस्था के पहिए चलते हैं और इनके लिए एकाध रसूखदार लोगों की कुर्बानी दी जा सकती है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश में 1980 के दशक में आयकर छापेमारी की सच्ची घटना पर आधारित है , जिसके बारे में फिल्मकारों का दावा है कि वह देश में सबसे ज्यादा समय तक चली रेड थी। अमय पटनायक (अजय देवगन) एक ईमानदार आयकर अधिकारी है।...