संदेश

Dr. Chandraprakash Dwivedi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोहल्ला अस्सी की समीक्षा

चित्र
अपने समय और समाज का बयां राजीव रंजन कलाकार: सन्नी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन, सौरभ शुक्ला, फैसल रशीद, मिथिलेश चतुर्वेदी, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश तिवारी, सीमा आजमी, अखिलेंद्र मिश्रा,  निर्देशक: डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ढाई स्टार (2.5 स्टार) सन् 1980 के दशक के आखिरी वर्षों और 1990 के दशक के शुरुआती वर्षों में भारत तीन बड़ी घटनाओं- मंडलीकरण, कमंडलीकरण और भूमंडलीकरण का गवाह बना। इन युगांतरकारी घटनाओं ने भारतीय समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाला। अपनी परम्पराओं पर प्राण देने वाली महादेव की नगरी काशी भी इससे अछूती नहीं रही। प्रसिद्ध साहित्यकार काशीनाथ सिंह की किताब ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ इसी दौर पर एक टिप्पणी है। विवादों में फंसी यह फिल्म कई वर्षों से रिलीज का इंतजार कर रही थी, आखिरकार यह सिनेमाघरों में आ गई। इससे निर्माता-निर्देशक को निश्चित रूप से कुछ राहत मिली होगी। यह फिल्म राजनीति व बाजारीकरण के प्रभावों से समाज, मूल्यों और परम्पराओं में पैदा हुई हलचल को बयां करती है। अस्सी मोहल्ले में स्थित पप्पू क...