संदेश

Arjun Kapoor लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म पानीपत की समीक्षा

चित्र
मराठा शौर्य की गौरव गाथा राजीव रंजन निर्देशक: आशुतोष गोवारिकर कलाकार: अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सैनन, मोहनीश बहल, मंत्रा, कुणाल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे, जीनत अमान, नवाब शाह, मनोज बख्शी, साहिल सलाथिया तीन स्टार पानीपत का तृतीय युद्ध भारतीय इतिहास के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और चर्चित युद्धों में से एक है। 14 जनवरी, 1761 को मराठों और आधुनिक अफगान साम्राज्य के संस्थापक माने जाने वाले अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ा गया यह युद्ध मराठा सेनापति सदाशिवराव भाऊ पेशवा की वीरता के साथ देसी राजाओं के आपसी वैमनस्य की भी गाथा है। यह वह समय था, जब मराठा सम्राज्य अपने उत्कर्ष पर था, मुगल सल्तनत बस नाम की रह गई थी और मराठो के संरक्षण में चल रही थी। इसी समय अंग्रेज भी भारत में अपना प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिशों में लगे थे और 1757 में पलासी का युद्ध जीत कर भारत पर अपना पूर्ण राज्य स्थापित करने की ओर बढ़ रहे थे। अपने निजी स्वार्थों में लिप्त ज्यादातर भारतीय राजे-रजवाड़े और नवाब, सरदार आने वाले बड़े खतरे से बेखबर थे। मराठों के उत्कर्ष से उत्तर भारत के बहुत सारे रजवाड़ों और रियासतों में भय पैदा ह...

फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की समीक्षा

चित्र
दूर से ही नमस्ते ठीक है राजीव रंजन कलाकार: अर्जुन कपूर ,  परिणीति चोपड़ा ,  अलंकृता सहाय ,  आदित्य सील ,  सतीश कौशिक निर्देशक: विपुल अमृतलाल शाह स्टार: 1.5 (डेढ़ स्टार) तालियां दो तरह की होती हैं। जब कोई प्रस्तुति दर्शकों-श्रोताओं को पसंद आती है,  तो आखिर में बजती हैं और जब कोई परफॉर्मेंस दर्शकों के झेलने की क्षमता से बाहर हो जाता है तो बीच में ही बजने लगती हैं- खत्म करो ,  अब बख्श दो।  ‘ नमस्ते इंग्लैंड ’  दूसरी श्रेणी वाली प्रस्तुति है ,  जिसे देखते वक्त बार-बार यही ख्याल आता है कि ये फिल्म खत्म कब होगी! सवा दो घंटे का समय भी पहाड़ जैसा लगने लगता है। एक सवाल मन में अक्सर उठता है कि कोई फिल्म क्यों देखी जाए ?  इस सवाल के कई जवाब हो सकते हैं ,  जो हर व्यक्ति के टेस्ट ,  मानसिक स्तर पर निर्भर करते हैं। लेकिन  ‘ नमस्ते इंग्लैंड ’  के संदर्भ में इस सवाल का एक भी जवाब जेहन में नहीं आता है ,  सिवाय इसके कि निर्माता का मन फिल्म बनाने का था और उसके पास पैसे थे ,  इसलिए उसे निर्देशक ,  हीरो-हीरोइन ...