संदेश

Gulabo Sitabo लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की समीक्षा

चित्र
एक अलग मिजाज की किस्सागोई राजीव रंजन कलाकार: अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, विजय राज, बृजेंद्र काला, सृष्टि श्रीवास्तव, नलनीश नील, फारुख जफर निर्देशक: शुजीत सरकार स्टार- 3 आदमी अपनी जिंदगी में किसी चीज को हासिल करने के लिए क्या क्या जतन करता है, कितनी चालाकियां करता है, खूब तिकड़में भिड़ाता है, लेकिन अंत में हाथ लगती है, बस एक मुट्ठी धूल। एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की ‘गुलाबो सिताबो’ का केंद्रीय भाव यही है। यह पहली फिल्म है, जो बनी तो थी, बड़े पर्दे के लिए, लेकिन पूरे विश्व में एक साथ रिलीज हुई छोटे पर्दे यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। इस फिल्म ने बड़े कलाकारों वाली फिल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने की संभावनाओं का एक बड़ा द्वार खोल दिया है। भविष्य में कई फिल्मकार इस राह पर चल दें, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। फिल्म की शुरुआत होती है मिर्जा (अमिताभ बच्चन) के अपनी हवेली के किरायेदारों के बल्ब चुराकर बेचने और कठपुतली नृत्य ‘गुलाबो सिताबो’ से। ये दृश्य मिर्जा के किरदार की झलक पेश करते हैं और फिल्म के दूसरे मुख्य किरदार बांके रस्तोगी (आयुष...