संदेश

Bhavesh Joshi Superhero लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भावेश जोशी सुपरहीरो: दम नहीं है इस सुपरहीरो में

चित्र
फिल्म  ‘ भावेश जोशी सुपरहीरो ’   की समीक्षा राजीव रंजन कलाकार: हर्षवर्द्धन कपूर ,  प्रियांशु पैन्यूली ,  आशीष वर्मा ,  निशिकांत कामत ,  श्रिया सब्बरवाल निर्देशक: विक्रमादित्य मोटवाणी 2  स्टार (दो स्टार) आम आदमी की स्मृति में सुपरहीरो एक ऐसे मनुष्य के रूप दर्ज है ,  जिसके पास कुछ अद्भुत शक्तियां होती हैं और जो किसी भी बुराई को अपने दम पर खत्म करने का दम रखता है। विक्रमादित्य मोटवाणी का भावेश जोशी सुपरहीरो की इस प्रचलित धारणा से अलग है। उसके पास अद्भुत शक्तियां नहीं हैं ,  लेकिन बुराई से लड़ने का उसका जज्बा जरूर अद्भुत है। उसका मानना है कि किसी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के असफल हो जाने ,  उसके राजनीतिक स्वार्थों की बलि चढ़ जाने के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चलती रहनी चाहिए। अकेले ही सही ,  उसके खिलाफ संघर्ष जारी रहना चाहिए। भावेश जोशी (प्रियांशु पैन्यूली) ,  सिकंदर खन्ना उर्फ सिक्कू (हर्षवद्र्धन कपूर) और रजत (आशीष वर्मा) सन  2011  के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में हिस्सा लेते हैं। यह आंदोलन अपने उद...